Basti News: हाईवे पर तिलकपुर मंदिर के पास लगा लंबा जाम
बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को नगर थानाक्षेत्र के तिलकपुर मंदिर के पास पेड़ गिरने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोपहर करीब तीन बजे से देर शाम तक वाहन रेंगते रहे और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शनिवार दोपहर बारिश के बीच तिलकपुर मंदिर के पास हाईवे पर पेड़ गिर गया। पेड़ से बचकर निकलने के प्रयास में रोडवेज बस चालक ने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इसी दौरान बस डिवाइडर के बीच फंस गई। यह भी पढ़ें- Basti News: तीन दिन की बारिश-आंधी ने बिगाड़ी जिंदगी की रफ्तार बस के फंसने के बाद दोनों ओर से वाहन चालकों ने आगे निकलने की कोशिश की, जिससे यातायात व्यवस्था और बिगड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.