Basti News: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से हजारों का डीजल चोरी
बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के महूघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर से चोरों ने हजारों रुपये का डीजल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर ट्रेलर मालिक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महूघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर खड़ा था। इसी दौरान चोरों ने ट्रेलर को निशाना बनाते हुए उसके टैंक से डीजल निकाल लिया। कुछ समय बाद डीजल चोरी होने की जानकारी होने पर वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटना ने ट्रक चालकों और वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। चालकों को आशंका है कि रात के समय सड़क किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.