Basti News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल
बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: पैकोलिया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मंगलवार को एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैरिहवा तिराहे के पास हुआ। सेमरा गांव निवासी राजकुमार (32) बैरिहवा तिराहे पर महातम के निर्माणाधीन मकान में सटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान मकान के बगल से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.