Basti News: हाईकोर्ट के आदेश पर निजी जमीन पर बिछी इंटरलाकिंग हटी
बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बनकटी के वशिष्ठनगर वार्ड बसौढ़ी में मंगलवार को उच्च न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने निजी भूमि पर कराए गए इंटरलॉकिंग निर्माण को जेसीबी से उखड़वा कर जमीन को मुक्त कर दिया। वशिष्ठ नगर वार्ड स्थित जमीन पर नगर पंचायत बनकटी ने इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया। वार्ड निवासी माहेश्वरी शुक्ला ने जमीन को अपना बताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। उन्होंने याचिका में अपने निजी जमीन से खड़ंजा हटवाने की मांग की। चार वर्ष तक चले सुनवाई के बाद न्यायालय ने इंटरलाकिंग हटाने का अंतिम आदेश दिया। न्यायालय के अंतिम आदेश पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से करीब 33 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.