Basti News: हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल
बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: हर्रैया। हर्रैया थाना क्षेत्र के महुघाट हाईवे पर टाटा मोटर्स के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब आठ बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे में धुत था। उसकी पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के महादेवा गांव के जैतापुर निवासी रज्जन के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह बाइक से लखनऊ से घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर घायल के रिश्तेदार कालीचरण पुत्र रामचंद्र निवासी उमरिया, थाना हर्रैया मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.