Basti News: हाइट गेज में फंसा गल्ला लदा ट्रक, सड़क किनारे ठेलों से बढ़ी जाम की समस्या
बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बभनान। हिन्दुस्तान संवाद रेलवे स्टेशन बभनान के पूर्वी रेलवे फाटक गेट संख्या 222 ए पर सोमवार शाम बड़ा जाम लग गया। हाइट गेज में ओवरहाइट गल्ला लदा ट्रक फंसने से बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क के दोनों तरफ ठेले लगने से पहले से ही संकरा मार्ग जाम की समस्या को और गंभीर बना रहा है।
हाइट गेज में फंसा ओवरहाइट ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गल्ला लदा ओवरहाइट ट्रक हाइट गेज को पार करने की कोशिश में फंस गया। इसके चलते शाम करीब सात बजे से सड़क पर आवागमन ठप हो गया। जाम में बस, कार, बाइक समेत पैदल राहगीर भी फंस गए। सड़क के दोनों तरफ ठेले लगे होने से वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी और जाम की स्थिति और बिगड़ गई।
रेल यातायात सुचारु रखने में जुटे आरपीएफ जवान रेल याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.