Basti News: हर्रैया में गिरा पुराना पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर
बस्ती, अगस्त 10 -- Basti News: बस्ती, हिटी। नगर पंचायत हर्रैया के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह करीब 100 वर्ष से अधिक पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने के दौरान आसपास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घटना दिन के व्यस्त समय में नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।पेड़ गिरने से एक स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त होने से बच गया, जबकि पास में लगा विद्युत पोल भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के अचानक गिरने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी पेड़ गिरने की सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार पीपल का पेड़ काफी पुराना और विशाल था। अचानक पेड़ गिरने की घटना से लोगों में चिंता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.