बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया तहसील क्षेत्र में लंबे समय से एक ही हल्के पर तैनात 21 लेखपालों का स्थानांतरण एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी ने कर दिया। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद कुछ लेखपाल आदेश रुकवाने के प्रयास में जुटे हैं, जबकि कई एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि जिन लेखपालों का स्थानांतरण किया गया है, वे तीन-चार वर्षों से एक ही हल्के पर कार्यरत थे। साथ ही कुछ लेखपालों के संबंध में किसानों से लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि जनहित, प्रशासनिक जरूरतों और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानांतरण किया गया है। जिन लेखपालों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें आशीष पाठक फेरता से सिधौर, धर्मेंद्र वर्मा महराजगंज से...