बस्ती, जुलाई 4 -- Basti News: हरिशंकर त्रिपाठी बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हरैया थानाक्षेत्र के खैरी ओझा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। घटना से घर में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां फीकी पड़ गई हैं।खैरी ओझा गांव निवासी चंदनराम त्रिपाठी पुत्र स्व. भृगुराम तिवारी के घर चोर पीछे के रास्ते से दाखिल हुए। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर बक्से और सूटकेस के ताले तोड़े तथा उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, करीब 50 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में चांदी की करधनी, छह सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के झुमके, सोने ...