Basti News: हरिजन आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, सौंपा ज्ञापन
बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: बस्ती। हरिजन आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन भीम युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद और महेंद्र कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम गहरवार ज्योत गांव की हरिजन आबादी की भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराना जनहित में आवश्यक है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था, लेकिन याचिका खारिज होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि हरिजन आबादी की भूमि पर कब्जा करने से रोका जाए तथा पात्र ग्रामीणों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.