बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जगतापुर मगडौरा निवासी स्व. रामभवन की पत्नी मनभावती ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी आए दिन उनके घर चढ़कर अपशब्द कहते थे और मारपीट करते थे। वे बार-बार उनके बेटे अवधेश को जान से मार देने की धमकी भी देते थे। बीते पांच मई को उनका पुत्र अवधेश घर से किसी काम से निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन छह मई क...