बस्ती, अक्टूबर 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कमलेश कुमार की अदालत ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दो आरोपितों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 12-12 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं जमा करने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वेदप्रकाश पांडेय ने अदालत को बताया कि हर्रैया थानाक्षेत्र के पूरे अलावल गांव निवासी दुर्गावती पत्नी राजेश सोनी को 10 जून 2020 को सूचना मिली कि उनके ससुर शिवबालक का शव नया श्मशान घाट के पास नदी किनारे पड़ा है। इस मामले में छावनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान हर्रैया क्षेत्र के अमारी बाजार निवासी हारून और परसरामपुर थानाक्षेत्र के चिरई खड़वा निवासी ओमप्रकाश पांडेय उर्फ साजन पांडेय के न...