Basti News: स्वच्छ भारत मिशन कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
बस्ती, नवम्बर 29 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। कंसल्टेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसो. के बैनर तले जिलाध्यक्ष राज पांडेय के नेतृत्व में कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समाधान की आवाज उठाई। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर सार्थक पहल नहीं होने पर पहली दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। डीपीआरओ आनंद गुप्ता ने बताया कि कर्मियों की मांगों का समाधान जनपद स्तर से संभव नहीं है। कर्मियों की प्रमुख मांगों में राज्य, मंडल, जनपद और विकास खंड स्तर पर तैनात कर्मियों का मानदेय यूपीआरआरएस की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित करना और महंगाई को देखते हुए प्रतिवर्ष 10 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.