बस्ती, नवम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राज्य स्तरीय महिला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को जनपद में महिला खो-खो खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुआ। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 13 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को अब अगले चरण की परीक्षा से गुजरना होगा। इसके लिए 23 नवंबर को मंडलीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों में रूबी, चांदनी, अर्तिका मिश्रा, विजय लक्ष्मी चौहान, प्रियंका, संध्या, नंदनी, सावित्री, रमा, प्रियांशी, खुशी, सरिता और आस्था शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मंडलीय ट्रायल के लिए 12 खिलाड़ी च...