बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। रुधौली क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज डड़वाकला से स्कूल से साइकिल से घर जा रही कक्षा 11 की छात्रा की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के मैलानी खुर्द गांव निवासी रामजीत विश्वकर्मा की पुत्री आंचल विश्वकर्मा रुधौली क्षेत्र के डड़वाकला गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पुल पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा की मौके पर ह...