Basti News: स्कूल से गैस सिलेंडर व चावल चुराते युवक धराया, हुआ केस
बस्ती, नवम्बर 23 -- Basti News: बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के कथकपुरवा में परिषदीय स्कूल में चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने विद्यालय की कुंडी तोड़कर गैस सिलेंडर व मध्याह्न भोजन का चावल चुराकर ले जा रहे युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर छानबीन में जुटी है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि गांव के पप्पू उर्फ एजाज अहमद और मो. तुफेल टहलने के लिए गांव के बाहर स्कूल की तरफ निकले थे। विद्यालय में खटपट की आवाज सुनकर दोनों लोग विद्यालय के पास गए तो देखा कि एक व्यक्ति अपनी साइकिल पर विद्यालय की कुंडी तोड़कर विद्यालय का गैस सिलेंडर एवं मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विद्यालय में रखा चावल बीस किलोग्राम अपने साथ लाई साइकिल पर बांधकर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.