बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र में स्कूल जाने के लिए निकले एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि गत 10 जुलाई को दिन में करीब 12 बजे वह घर से अपने पिता को स्कूल जाने की बात बताकर निकली। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी, काफी खोजबीन की गई। बाद में बेटी ने पड़ोसी के घर पर फोन करके बताया कि वह एक लड़के साथ गई है और उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: स्कूल के लिए निकली किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता वहीं गौर थानाक्षेत्र में मामा के घर रह रही किशोरी को एक युवक बहलाकर गत 11 जुलाई को अपने साथ भगा ले गया। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी जीतेन्द्र के खिलाफ पुलिस ने मुक...