बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती ने श्रीराम पल्लिक स्कूल बस्ती में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कानून की सही जानकारी देना है, जिससे वे अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध नहीं कर सके या उसका शिकार नहीं हों। प्रधानाचार्य श्रीराम पब्लिक स्कूल कुमार अभिनव, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट व नोडल अधिकारी अनिल कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी तनय आकाश व यशी पाण्डेय ने उपस्थित छात्र व छात्राओं को पाक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: लैंगिक अपराधों से बचाव को बालकों का संरक्षण अधिनिय...