बस्ती, अगस्त 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर के एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। स्कूल से निकलने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती निवासी अमरनाथ द्विवेदी ने तहरीर देकर बताया है कि तहरीर देकर बताया है कि शहर के एक स्कूल में उनका बेटा कक्षा 11 में पढ़ता है। 22 अगस्त को दिन में लगभग 11 बजे उनका बेटा छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकला। आरोप है कि तभी विपक्षियों ने एक राय होकर उसे लाठी-डंडे व ईंट से मारा, जिससे उसका सिर फट गया।साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रजनीश तिवारी, शिवा पांडेय, आदर्श सिंह और अमन निवासी अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई सुनील कुमार गौड़ को सौ...