Basti News: स्कूली छात्रा के साथ अश्लील हरकत, तीन पर केस दर्ज
बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने स्कूली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है।आरोप है कि स्कूल के लिए आते-जाते समय तीन लड़के उसे बीते करीब एक वर्ष से परेशान कर रहे हैं। उसका पीछा करने के साथ ही उसके साथ छेड़खानी भी की। उस पर अश्लील कमेंट भी करते हैं। इसकी जानकारी पत्नी को हुई और इस संबंध में पूछताछ की तो उन्हें भी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुंडेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मु. ताहा निवासी रामपुर, मेहताब निवासी देवरिया थाना मुंडेरवा और नूर आलम पता अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.