Basti News: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखा आत्मनिर्भरता का पाठ
बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उभाई में भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हुआ। द्वितीय सोपान के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि संतोष शुक्ल और विशिष्ट अतिथि भीमसेन उपाध्याय ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मधु, खुशी, अनन्या और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.