Basti News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी अमरजीत आर्य निवासी कोपवा थाना कोतवाली और अभिषेक शुक्ला निवासी मिलौली शुक्ला थाना वाल्टरगंज को सोमवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी अमरजीत के खिलाफ कोतवाली में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि जाति विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट व पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। कोतवाल ने बताया कि पुलिस लगातार ऐसी सभी फेसबुक आईडी और उनके यूआरएल की जांच कर रही, जिनके माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.