बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी कुलभूषण अग्रहरि ने देहदान करने की घोषणा की है। उनके इस निर्णय से प्रेरित होकर उनके बेटे कुलदीप अग्रहरि और बहू मानसी अग्रहरि ने भी देहदान का संकल्प लिया है। कुलभूषण अग्रहरि 1982 बैच के अधिकारी रहे हैं और अप्रैल 2017 में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कहा कि वह रामचरितमानस की चौपाई 'कर्म प्रधान विश्व करि राखा' से प्रेरित हैं। इसी भावना के साथ वह मरणोपरांत भी समाज के काम आना चाहते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसो. ने अग्रहरि परिवार के निर्णय की सराहना की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि मरणोपरांत भी अपनी उपयोगिता सिद्ध करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। गौरीदत्त धर्मशाला में अंशुल पटेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में...