बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। सुरवार चौराहे से हनुमानगंज मार्ग को जाने वाली सड़क जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। दो दिनों से हो रही बारिश से गड्डों में जलजमाव हो गया है। सड़क पर जलजमाव होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ी चौराहे के पास सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे होने से उनमें पानी भर गया हैं। सुरवार से हनुमानगंज की दूरी छह किमी है। जिससे लोग इसी मार्ग से बस्ती एवं अन्य जगहों के लिए जाते हैं।सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की गिट्टियां उखड़कर गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पबरा पंचायत के हरिना गांव घनी आबादी के बाद भी सड़कों की स्थिति बनी हुई है जर्जर इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से भी की गई है। सुरवार-हनुमानग...