Basti News: सुबह सवेरे ब्रेकडाउन में गया कचहरी फीडर, 2000 घरों की बिजली गुल
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कचहरी फीडर में बुधवार सुबह करीब सात बजे अचानक फाल्ट आ गया। फीडर के ब्रेकडाउन में जाने से कचहरी, विकास भवन, आनंद नगर कटरा समेत दर्जनों मोहल्लों के करीब 2000 घरों, दुकानों और कार्यालयों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली विभाग की टीम फाल्ट का पता लगाने के लिए करीब चार घंटे तक लाइन पर पेट्रोलिंग करती रही, लेकिन खराबी का स्थान पता नहीं चल सका। लाइन को कई बार चार्ज करने का प्रयास किया गया, लेकिन होल्ड नहीं होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद विभागीय टीम ने किसी तरह विकास भवन तक की लाइन को बहाल किया। इसके आगे की लाइन में फाल्ट तलाशने के लिए कर्मचारी पेट्रोलिंग में जुटे रहे।सुबह के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.