बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। श्रावण माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने की। इस मौके पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह व सीडीओ सार्थक अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का पर्व है। इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, साइन बोर्ड, विश्राम स्थल, मोबाइल चिकित्सा इकाई, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर पानीपत-शामली प्रशासन की...