Basti News: सीसीटीवी कैमरे में स्कूल से साइकिल ले जाता दिखा चोर
बस्ती, जुलाई 11 -- Basti News: महादेवा। लालगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत महादेवा चौराहे के पास स्थित आर्यन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक बार फिर साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी के फुटेज में चोर साइकिल लेकर वहां से निकल जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते तीन महीनों के भीतर इस स्कूल से साइकिल चोरी की यह चौथी घटना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.