बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: रुधौली। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सोमवार को सीएचसी रुधौली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षक डॉ. आनंद मिश्रा को अस्पताल में साफ-सफाई और दवाओं के उचित रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने जनरल वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, पीएनसी वार्ड, ड्यूटी कक्ष, दवा वितरण कक्ष और एक्सरे रूम, लेबर रूम सहित विभिन्न विभागो का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में डॉ. अनिल मौर्य से मरीजों के बारे पूछताछ किए। फार्मासिस्ट जितेंद्र शुक्ला को इमरजेंसी कक्ष की साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टॉक में कोई भी एक्सपायर्ड दवा नहीं होनी चाहिए और ऐसी दवाओं को तुरंत छांटकर अलग किया जाए। सीएमओ ने बीपीएम उमेश श्रीवास्तव और अकाउंटेंट हरीश से अस्पताल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

हिंदी ह...