बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी गौर के मुख्य गेट पर बिखरे बड़े-बड़े पत्थर मरीजों और तीमारदारों के लिए मुसीबत बन गए हैं। अस्पताल के मुख्य प्रवेश मार्ग की बदहाली से आए दिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को लेकर पहुंचने वाले वाहनों के फंसने और दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। रात के अंधेरे में इमरजेंसी मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और भी मुश्किल हो जाता है।हैरानी की बात है कि इसी रास्ते से सीएचसी के अधिकारी और कर्मचारी रोजाना गुजरते हैं। वहीं, 102 और 108 एम्बुलेंस भी दिन-रात इसी गेट से मरीजों को लेकर आती-जाती हैं। इसके बावजूद मुख्य प्रवेश मार्ग की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। दिन में वाहन चालक किसी तरह पत्थरों को देखकर रास्ता निकाल लेते हैं, लेकिन रात में इन्हें द...