Basti News: सीआरपीएफ का असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर किया सम्मान
बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती। सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले अभयनाथ द्विवेदी पुत्र सूर्यनारायण द्विवेदी निवासी बरसांव थाना दुबौलिया का भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उम्मीद है कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ निर्वहन करेंगे। अभयनाथ द्विवेदी तीन भाइयों एवं एक बहन में सबसे छोटे हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। आगे की शिक्षा उन्होंने मुंबई में अपने पिता के साथ रहकर पूरी की। इस अवसर पर निखिल द्विवेदी, श्रवण यादव, मुकेश पाण्डेय, अनूप शुक्ल, नितेश शर्मा आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.