Basti News: सिलेक्ट्रा मशीन खराब, इमरजेंसी लैब पर बढ़ा जांच का दबाव
बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में लगी सिलेक्ट्रा मशीन सोमवार को अचानक खराब हो गई। मशीन में तकनीकी खराबी आने से जांच प्रभावित रही। काफी प्रयास के बाद भी समस्या दूर नहीं होने पर मरीजों के सैंपल इमरजेंसी लैब में भेजने पड़े। इससे इमरजेंसी लैब पर जांच का दबाव बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना औसतन 1000 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इनमें करीब 400 मरीजों की विभिन्न जांच सेंट्रल लैब में होती है। सोमवार को सिलेक्ट्रा मशीन खराब होने के कारण लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, यूरिक एसिड और सीआरपी समेत कई जांचों के लिए मरीजों के सैंपल इमरजेंसी लैब में भेजे गए। इससे गंभीर रोगियों को जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है, जिसका असर उनके इलाज पर भी पड़ रहा है। कर्मचारियों के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.