Basti News: सिलेंडर दांत से उठाया, करतब देख दर्शकों ने बजाई तालियां
बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खतमसराय चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद सोमवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोरखपुर के चौरीचौरा से आए कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों ने दांतों से गैस सिलेंडर उठाने, साइकिल चलाने और 'कान्हा माखन चोर' की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।खतमसराय में प्रतिवर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद परंपरागत रूप से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। उनके अनोखे प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दुर्गापूजा आयोजक मंडल की ओर से भव्य भोज का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जिले में ऐतिहासिक दुर्गा प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.