बस्ती, जुलाई 5 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के बैजलपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इस घटनाक्रम के बाद मृतक की मां ने पीआरवी टीम पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस संबंध में एसपी स्तर से सीओ कलवारी को जांच का निर्देश दिया गया है। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि दौड़ते वक्त गिरने के कारण सिर में चोट लगने से युवक की मौत की बात अब तक सामने आई है। प्रकरण में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बता दें कि कलवारी थानाक्षेत्र के बैजलपुर निवासी मनीष चौरसिया (30) पुत्र सीताराम, गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे शराब का नशा करके घर पहुंचा था। उसे शराब पीने के लिए मां ने टोका तो वह उन पर ही भड़क गया और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। मां ने क...