Basti News: सिरिंज बाहर से खरीद कर लाने पर लगता है एआरवी का इंजेक्शन
बस्ती, अगस्त 16 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सबसे बड़े ब्लॉक गौर के अंतर्गत संचालित सीएचसी गौर पर 2.81 लाख आबादी के इलाज की जिम्मेदारी है। यहां की ओपीडी में हर दिन 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं। अधीक्षक सहित दो नियमित चिकित्सक की तैनाती है। संविदा के चिकित्सकों की मदद से किसी तरह से सीएचसी का संचालन किया जा रहा है। सीएचसी की दुर्दशा व अव्यवस्था के कारण ग्रामीणों को इलाज का फायदा नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि कुत्ता काटने से घायल हुआ मरीज अगर अस्पताल आता है तो एआरवी का इंजेक्शन लगाने के लिए मरीज से सिरिंज लाने को कहा जाता है। बाहर की दवा धड़ल्ले से लिखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.