Basti News: सिगरेट देने की बात पर दुकानदार पर ताना था असलहा, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का मुकदमा
बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में महरीखावां स्थित जनता होटल के पास दुकानदार पर असलहा तानने व फायरिंग झोंकने के आरोपी पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली बृजानंद सिंह ने बताया कि दुकानदार शशिकांत गुप्ता निवासी महरीखावां की तहरीर पर महरीखावां निवासी आरोपी राहुल जायसवाल पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। दुकानदार शशिकांत गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गत 20 जुलाई की रात करीब नौ बजे आरोपी राहुल जायसवाल, उनकी दुकान पर आया और बिना पैसे दिए सिगरेट मांगने लगा। मुफ्त में सिगरेट देने से इनकार करने पर वह भड़क गया और अपने पास रखा कट्टा निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि इसी बीच उसने जान से मारने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.