बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने सिंचाई की बात करने गई महिला की पिटाई के मामले में केस दर्ज किया है।इसी थानाक्षेत्र के भरू निवासी किरता देवी ने तहरीर देकर बताया है कि बीते गुरुवार की सुबह छह बजे अपने धान की सिंचाई के लिए रामप्रसाद के खेत में गई थीं। आरोप है कि सिंचाई के लिए बात करते वक्त उनका बेटा गा गया और बिना किसी कारण के उन्हें अपशब्द कहने लगा। मना करने पर मारपीट की। बीच-बचाव में लोगों के आने के बाद धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामप्रसाद और उसके बेटे दिग्विजय निवासीगण भरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...