बस्ती, अगस्त 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का पर्व सोमवार को एक साथ होने से शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही जिले के प्रमुख शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प से अभिषेक किया। वहीं नागपंचमी पर नाग देवता को दूध, लावा, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भदेश्वरनाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और नाग देवता की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Hapur News: मुजफ्फरनगर : नाग पंचमी पर 'दल्लू देवता' मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे और कतार में...