Basti News: सावन की फुहार के बीच कजरी गीतों की धुन पर झूमे दर्शक
बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: कप्तानगंज। सावन की फुहार और कजरी के सुरों के बीच रविवार को दुबौला विशुनपुर स्थित एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल का परिसर लोक संस्कृति के रंग में सराबोर हो उठा। बाल मंच पर स्कूली बच्चों ने कजरी और लोकगीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कि अभिभावक और अतिथि देर तक तालियां बजाते रहे। दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक चली कजरी की इस महफिल में बच्चे ही कलाकार बने और मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी रहे। कार्यक्रम में मुंबई की मायानगरी से आए कजरी सम्राट सुरेश शुक्ला का मार्गदर्शन बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कजरी गायन से गुलजार हुआ पिपरा कला कार्यक्रम की शुरुआत से ही बच्चों ने लोकगीतों और कजरी के पारंपरिक सुरों ने माहौल को संगीतमय बना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.