Basti News: सामाजिक सुरक्षा अभियान का हुआ शुभारंभ
बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: विक्रमजोत। सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत में गन्ना किसानों एवं उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक सुरक्षा अभियान का शुभारंभ मंगलवार अध्यक्ष सिद्धांत सिंह ने किया। अभियान के अंतर्गत किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का शुभारम्भ करते हुए समिति अध्यक्ष ने स्वयं आवेदन पत्र भरकर अपना बीमा कराया। इसके साथ ही समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह तथा सदस्य रमाकांत सिंह ने भी बीमा कराया। इस दौरान समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, उपेंद्र सिंह, अंगद वर्मा, शाखा प्रबंधक सुमित सिंह, संदीप सिंह, विनोद सिंह, किसान रामराज सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह सहित आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.