Basti News: सात दिनों से लापता हैं बीआरसी के लेखाकार, कर्मचारी आंदोलित, कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बीआरसी डिलिया विकास खंड सदर के लेखाकार आनंद श्रीवास्तव के लापता हुए सात दिन हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले गुमशुदगी भी दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लगा है। इससे नाराज होकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बैठक की और बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यदि 15 सितम्बर तक लेखाकार पता नहीं चलता है तो 16 से सभी विभागों के राज्य कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे। बस्ती सदर ब्लॉक के बीआरसी डिलिया में संविदा लेखाकार आनंद श्रीवास्तव एक सितम्बर को करीब दो दिन बजे दिन में दवा लेने के लिए स्कूटी लेकर बैरियहवा स्थित आवास से निकले। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो सितम्बर को कोतवाली पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.