Basti News: साईं भजन संध्या का हुआ आयोजन
बस्ती, नवम्बर 17 -- बस्ती में साईं भजन संध्या का आयोजन Basti News: बस्ती। साईं श्रद्धा सबुरी कीर्तन मंडली की ओर से बस्ती शहर के कंपनी बाग में साईं नाम जाप, साईं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य यजमान आशीष बाधवा, रूमी बाधवा, कीर्ति बाधवा और खुशी बाधवा ने साईंनाथ महाराज का माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी भक्तों ने सामूहिक रुप से श्री साईं बावनी का पाठ किया और साईं नाम जाप कर माहौल को साईं मय कर दिया। साई भजन संध्या का शुभारंभ भजन गायक संदीप श्रीवास्तव ने मशहूर भजन 'मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए' प्रस्तुत कर माहौल साईंमय कर दिया। इसके बाद उन्होंने अगला भजन 'मेरी झोली छोटी पड़ गई रे इतना दिया मेरे बाबा' प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसी क्रम में भजन गायक अजीत पटेल ने 'छोड़ेंगे न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.