Basti News: साइबर फ्राड की रकम से खरीदा 2.37 लाख का सोना
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड स्थित एक ब्रांडेड ज्वैलरी शोरूम से साइबर फ्राड की रकम से सोने का सिक्का खरीदने की घटना सामने आई है। खरीदार बनकर पहुंचे जालसाज ने सोने का सिक्का खरीदा और फिर ऑनलाइन शोरूम के एकाउंट में 2 लाख 37 हजार 407 रुपया ट्रांसफर कर दिया। भुगतान के बाद सोने का सिक्का लेकर वह चला गया। बाद में शोरूम संचालक को बैंक से सूचना मिली कि सोने का सिक्का खरीदने के लिए ट्रांसफर की गई रकम साइबर ठगी से संबंधित है। इसके बाद शोरूम के स्टोर मैनेजर ने इसकी सूचना साइबर सेल के साथ ही कोतवाली पुलिस को दी। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि खरीदारी करने आए दो लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट व अमानत में खयानत के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों को ट्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.