बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 58 हजार रुपये से अधिक की रकम उड़ा दी। पीड़ित के बैंक खाते से कुल सात बार में पैसा ट्रांसफर किया गया है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 22 लाख की ठगी की रकम की ट्रेल तीन राज्यों में पहुंची, कड़ियां जोड़ रही पुलिसपीड़ित की शिकायत नगर थानाक्षेत्र के मंझरिया निवासी आशुतोष पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बस्ती रोडवेज शाखा में सेविंग अकाउंट है। बीते 31 अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आने शुरू हुए। देखते ही देखते खाते में मौजूद कुल 58,602 रुपये सात बार में ट्रांसफर कर लिया गया। मैसेज पढ़ते ही आशुतोष के होश उड़ गए। उन्होंने तुर...