बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती। साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 12 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार साइबर सेल के आरक्षी आदर्श सिंह व अजय पाठक की टीम को मुड़ेरवा जेल गेट निवासी राजेश कुमार के साथ 12 हजार रुपये की साइबर ठगी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 12 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। यह भी पढ़ें- Hathras News: साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित के साईबर फ्रॉड में गए 1.5 लाख रुपए कराए वापस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...