बस्ती, सितम्बर 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कटरा चुंगी के पास मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। शहर के ओरीजोत निवासी राजन सोनकर ने तहरीर देकर बताया है कि ई-रिक्शा लेकर कटरा चुंगी के पास पहुंचा। आरोप है कि सवारी बैठाने लगा तो विपक्षियों ने जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भोलू गुप्ता, राधेश्याम व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...