बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: साऊंघाट। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग स्थित पड़िया चौराहे पर सोमवार की शाम सवारियों से भरी एक ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दिया और पलट गया, हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पड़िया चौराहे पर मौजूद लोगों ने तुरंत ऑटो को सीधा किया और सवारियों को बाहर निकाला। रुधौली थानाक्षेत्र के गोभीगंज गांव निवासी गोविंद, महेंद्र और घनश्याम एक ही बाइक पर सवार होकर रुधौली की तरफ जा रहे थे। अभी ये पड़िया चौराहे पर पहुंचे की अपनी बाइक को धीमा किया। इसी दौरान पीछे से आ रही सवारियों से भारी ऑटो बाइक में ठोकर मारकर पलट गई। ऑटो में सवार चालक मस्तराम चौधरी ग्राम बंडा थाना बनकटी, वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के लोहरपुरवा निवासिनी सादिया व इसके दो बच्चे अनस व आयशा और एक अन्य घायल हो गई। यह भी पढ़ें- Araria News: रानीगंज में सड़क दुर्घटना में...