Basti News: सल्टौआ-मुड़बरा मार्ग क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत
बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: सल्टौआ। ब्लॉक क्षेत्र की कई सड़कें देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला सल्टौआ-मुड़बरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग से दूरी कम होने के कारण रुधौली, दसिया, बांसी सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के लालजी तिवारी, सुशील पांडेय, दुर्गेश मणि, योगेंद्र, पंकज, राम जियावन दूबे, बालगोपाल शुक्ल, अनूप, मसीहुद्दीन, इरशाद हुसैन आदि ने बताया कि सड़क जर्जर होने के साथ ही जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सल्टौआ, रुद्रपुर, रेंगी, मुड़बरा और कोइलसा गांव के सामने जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और बाइक सवारों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.