Basti News: सर्पदंश से व्यापारी की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर
बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के चिलमा कस्बे के एक व्यापारी को तड़के दुकान पर जाते समय सर्प ने डंस लिया। गंभीर हालत में पहले सीएचसी कलवारी और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चिलमा कस्बा निवासी घनश्याम (30) भोर में बाबा रामनिहाल दास की कुटी पर ठेले से दुकान लगाने जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक सर्प ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें अपनी अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Banka News: अलग-अलग गांवों में तीन लोगों को सांप ने डंसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.