बस्ती, सितम्बर 13 -- Basti News: कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। कलवारी थानाक्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट वार्ड नंबर छह अब्दुल कलाम नगर में किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसने बनरहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा ले गए। यहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना परिवार में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि गायघाट नगर पंचायत के अब्दुल कलाम नगर निवासी प्रदीप प्रकाश कसौधन की पंद्रह वर्षीय बेटी रुपाली, चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह नगर पंचायत गायघाट स्थित प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: सर्पदंश से छात्रा की मौत, मचा कोहराम शनिवार की रात वह पढ़ाई करने के बाद सहारनपुर रोड पर बने मकान के बरामदे में तख्त पर सो ...