Basti News: सर्पदंश के शिकार युवक की इलाज के दौरान मौत
बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती। सर्पदंश के शिकार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 11 बागेश्वर नगर निवासी मनोज (22) पुत्र ओमप्रकाश को बीते सोमवार को सांप ने डंस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में उपचार के दौरान मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह के बीच मनोज की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और घर में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.